Ray Of Hopes

Ray Of Hopes

Plan Your Future Before Poverty Plans It For You

RAYOFHOPES.COM के बारे में कुछ जानकारी

RAYOFHOPES.COM में आपका स्वागत है। हम यहां ब्लॉगिंग से संबंधित कार्य समारोह में  शामिल हैं। हमारा मूल उद्देश्य लोगों (विशेषकर मध्यम वर्ग) को ब्लॉगिंग के लाभों से अवगत कराना है। कोविड-19 की यादें धुंधली नहीं हुई हैं और अभी भी हमारे दिमाग में ताजा हैं। पूरी दुनिया में COVID-19 के प्रकोप और उसके बाद के लॉकडाउन ने जीवन को ठप कर दिया था। दुनिया भर में लाखों लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। असंख्य लोगों की नौकरियाँ चली गईं थी। मध्यवर्गीय लोगों की हाल सबसे ज्यादा खराब हुई। उच्च वर्ग के लोगों के पास पैसे का कोई कमी नहीं थी। निम्न वर्ग के लोग सरकार के असीमित दान पर जीवन यापन कर रहे थे। मध्यम वर्ग के लोगों की देखभाल करने वाला कोई नहीं था।

जब कोई व्यक्ति बाहर नहीं जा सकता तो वह घर पर रहकर आजीविका कमाने के लिए क्या कर सकता है? यह पूरी दुनिया में सबसे बड़ा प्रश्न था। केवल एक संभावना को छोड़कर बाकि कोई संभाबना नजर नहीं आ रहा था।

वह है ब्लॉगिंग। लॉकडाउन के समय यदि किसी व्यक्ति के पास एक ब्लॉग होता तो उसे या उसके परिवार को इतना कष्ट नहीं उठाना पड़ता। ब्लॉगिंग से एक आदमी महीने में आराम से कम से काम 25000 रुपये से 30000 रुपये तक कमा सकता है। और यह एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए पर्याप्त है।

लेकिन सवाल यह है कि अब ऐसा सोचने से जरुरत क्या है? लॉकडाउन का अध्याय तो ख़तम हो चूका है।अब सब कुछ पटरी पर है।

सच्ची में सब कुछ पटरी पर हैं ?

नहीं, सब कुछ पटरी पर नहीं हैं और न ही कभी होंगे। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। कुछ लोग की नौकरी खो बैठेंगे। कुछ लोग व्यवसाय में असफल होंगे। प्राकृतिक आपदाएँ समय-समय पर मानव जीवन से जीने का सहारा छीन लेंगी। अगर हम आज ही ब्लॉग को लेकर तैयार रहें पाते तो आने वाले दिनों में हमें किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गरीबी आपके लिए योजना बनायें इस से पहले अपने भविष्य की योजना आप खुद बनाईये।

Plan your future before poverty plans it for you.

निष्कर्ष

आज भी 70% से ज्यादा लोग ब्लॉगिंग के बारे में नहीं जानते हैं। 20% लोग ब्लॉगिंग के बारे में जानते हैं लेकिन उन्हें अज्ञात डर है कि ब्लॉगिंग शुरू करना बहुत कठिन है। दुनिया भर में केवल 5% लोग ही ब्लॉगिंग को अपना पेशा बनाकर जी रहे हैं।

हमारा मिशन ब्लॉगिंग के विचार को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि :-

  1. ब्लॉगिंग के माध्यम से आजीविका अर्जित की जा सकती है।
  2. साधारण ज्ञान वाला कोई भी व्यक्ति ब्लॉग कर सकता है और पैसे कमा सकता है।
  3. ब्लॉगिंग किसी भी भाषा में की जा सकती है। इसके लिए अंग्रेजी में पंडित होना आवश्यक नहीं है।